Top NewsUttar Pradesh

दशहरे पर ताजमहल में हुआ शिव चालीसा का पाठ, लहराया गया भगवा झंडा

आगरा। ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। ऐसी जानकारी मिली है कि एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के अंदर घुसकर भगवा झंडा फहराया है।

दशहरे पर लोगों ने भगवा ध्वज और शिव चालीसा का पाठ भी किया। वायरल वीडियो में ताजमहल परिसर में पाथवे पर लगी बेंच के पास भगवा ध्वज लहराने वाले युवक की पहचान हिंदू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर के रूप में हुई है।

गौरव ठाकुर ने बताया कि वह रविवार दोपहर में ताजमहल गए थे। वहां शिव चालीसा का पाठ कर भगवा ध्वज लहराया। सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH