City NewsRegional

दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर निकला आदतन मनचला, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक आदतन महिलाओं को छेड़ने वाले सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। सब इन्स्पेक्टर अक्सर अपनी बिना नंबर वाले कार से निकलता था और रास्ते पर जा रही महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। जब कोई महिला इसका विरोध करती थी तो वो उन्हें धमकी देकर भाग जाता था। पुलिस को इस मनचले के बारे में कई महिलाओं से शिकायत मिली थी जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम पुनीत ग्रेवाल है। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।

ग्रेवाल की गिरफ्तारी शनिवार को हुई और बाद में उन्हें एक स्थानीय अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना उस वक्त सामने आई, जब 17 अक्टूबर को एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने संग हुई छेड़खानी के वाक्ये के मद्देनजर एक वीडियो पोस्ट किया था।

महिला वीडियो में यह कहती नजर आ रही हैं, मैं साइकिल चला रही थी, उस वक्त मैंने एक ग्रे कलर की कार को अपने सामने से गुजरते हुए देखा, जिसके आगे की शीशे में खरोंचे थीं। मैं अपना साइकिल चलाती रही, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी धीमी कर दी और मेरी साइकिल के करीब आ गया। मैंने अनदेखा किया, तो वह हॉर्न बजाने लगा। मैंने उसे आगे निकलने का इशारा भी किया, लेकिन वह नहीं गया। बाद में, मैंने महसूस किया कि वह मेरा पीछा कर रहा है। उसने जब मुझे गलत निगाहों से देखा, तो मैं उस पर बरस पड़ी। जिसके बाद वह बुरी तरह से बातें करने लगा। द्वारका क्षेत्र के डीसीपी संतोष कुमार मीना ने इस पर कहा, हमें इस घटना पर बेहद खेद है। हमने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH