Top NewsUttar Pradesh

मेरठ के सरधना इलाके में ब्लास्ट से कई घरों की छत उड़ी, दो की मौत, कई घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज एक घर में धमाका होने से कई घरों की छत उड़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हादसा सरधना के पीर जादगान मोहल्ले में हुआ। हादसे के बाद का नजारा दिल दहला देने वाला था। हर तरह मलबा बिखरा पड़ा था।

पुलिस ने मोहल्ले को सील करके हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धमाका एक पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष आसिम के घर करीब साढ़े 9 बजे हुआ। धमाके से आसपास के घरों की छत उड़ गई।

आसिम की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कासिम ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा दर्जनभर पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबर है कि घर में पटाखे रखे थे। उसके चलते घर में काफी मात्रा में बारूद मौजूद था। बताया जा रहा है कि बारूद के साथ-साथ गैस सिलेंडर में भी आग लगी, जिसके बाद ये धमाका हुआ।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH