Top NewsUttar Pradesh

आगरा: खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही की ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खनन माफिया के गुर्गों ने रविवार सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर एक सिपाही की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही अलीगढ़ के टप्पल का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार खेरागढ़ में रविवार की सुबह करीब चार बजे वाहन चेकिंग की जा रही थी। राजस्थान की ओर से बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया। इस बीच एक ट्रैक्टर को घेर लिया गया, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर सिपाही के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस वाले कुछ करते इससे पहले खनन माफिया के गुर्गे फायरिंग करते हुए दूसरे ट्रैक्टरों से भाग गए। पुलिस कर्मी उनका पीछा करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

गोलियों की आवाज से ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने जख्मी सिपाही को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। हालंकि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH