NationalTop News

कोरोना संक्रमित पाए जाने के 21 दिन बाद ओडिशा के राज्यपाल की पत्नी का निधन

नई दिल्‍ली। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का कोरोना से निधन हो गया है। 21 दिन पहले उन्हें कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

राज्यपाल के कार्यालय ने ट्वीट में कहा, “गहरे दुख और भारी मन से हम सूचित कर रहे हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात निधन हो गया। आइए हम दिवंगत पवित्र आत्मा के लिए प्रार्थना करें। ओम शांति!”

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल लाल, उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य लोगों का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजीटिव आया था।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा बुसान हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई अन्य नेताओं ने सुशीला देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बहुत दयालु इंसान बताया। उन्होंने राज्यपाल गणेशी लाल और शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH