Sports

धोनी के मेंटॉर रहे देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। सहाय को रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करने का श्रेय जाता है। वह 73 वर्ष के थे।

सहाय जिनका पहला नाम देवब्रत था लेकिन लोग उन्हें देवल बुलाते थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें नौ अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

सहाय के बेटे अभिनव आकाश सहाय ने कहा, घर पर करीब 10 दिन बिताने के बाद, उन्हें फिर से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें जटिलताएं पैदा हो गई थीं और आज तड़के करीब 3 बजे रांची में उनका निधन हो गया। सहाय की बेटी मीनाक्षी, जो अमेरिका में रहती हैं, इन दिनों रांची में हैं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे रांची में होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH