Sports

चीनी क्लब में जाने को तैयार चेल्सी के खिलाड़ी ऑस्कर

मिडफील्डर ऑस्कर, चीनी क्लब, एंटोनियो कोंटेOSCAR

 

 मिडफील्डर ऑस्कर, चीनी क्लब, एंटोनियो कोंटे
OSCAR

रियो डी जनेरियो| चेल्सी के मिडफील्डर ऑस्कर जल्द ही चीनी सुपर लीग क्लब में शामिल हो जाएंगे। समाचार एजेंसी के अनुसार, जानकार सूत्रों ने बताया कि शंघाई एसआईपीजी ब्राजीलियाई खिलाड़ी ऑस्कर के साथ करार के लिए चेल्सी को छह करोड़ यूरो (6.38 करोड़ डॉलर) का भुगतान करेगा।

ब्राजीलियाई रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि 25 वर्षीय खिलाड़ी इस सप्ताह निजी शर्तो पर इस करार के लिए सहमति जता देंगे। ऑस्कर 2012 ओलम्पिक खेलों के बाद चेल्सी क्लब में शामिल हुए थे। उन्हें काफी सफलता भी हासिल हुई। लेकिन, उन्हें मिलने वाले अवसर इतालवी कोच एंटोनियो कोंटे के आने के बाद सीमित हो गए।

वह प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में चेल्सी के साथ 15 में से केवल नौ मुकाबलों में खेल पाएं हैं। चीनी सुपर लीग सूची में शंघाई क्लब तीसरे स्थान पर है। क्लब ने पिछले माह पूर्व चेल्सी कोच आंद्रे विलास-बोआसको अपना कोच नियुक्त किया था।

=>
=>
loading...