NationalTop News

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने पर तेजस्वी यादव पर केस दर्ज, कहा- दम है तो गिरफ्तार करो

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने के आरोप में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अलावा 18 पर केस दर्ज किया गया है। सभी पर आईपीसी और महामारी रोग अधिनियम की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में जनसभा की और कहा कि हम काले कानून का विरोध करते हैं। केन्द्र सरकार को काले कानूनों को वापस लेना चाहिए।

तेजस्वी ने दी नीतीश को चुनौती

पटना में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद विरोधी दल के नेताओं पर एफआईआर को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को चुनौती दी है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूंगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH