Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने की बंगाल में भाजपा अध्यक्ष पर हमले की निंदा, कहा- घटना से लोकतंत्र हुआ शर्मसार

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हिंसक हमला अक्षम्य व निंदनीय है। यह हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीँ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथियों की ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे। बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और सरकार समर्थित भ्रष्टाचार से बंगाल की जनता ऊब चुकी है। पूरा बंगाल बदलाव चाहता है। टीएमसी को भी इस बात का अंदेशा है कि चुनाव में उसकी हार तय है, इसलिए उनके नेता हिंसा और हत्या का कुत्सित खेल खेल रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH