Entertainment

हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती रेमो डिसूजा की पत्नी ने दिया उनका हेल्थ अपडेट, कही ये बात

मुंबई। हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोलिलाबेन अस्पताल में भर्ती जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की हालत अब पहले से काफी बेहतर है।

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है। लिजेल ने बताया है कि रेमो की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा किअस्पताल से रेमो के डिस्चार्ज को लेकर उ‌नका इलाज कर रही डॉक्टर्स की टीम कल यानि रविवार को कोई फ़ैसला लेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत पहले से ठीक है। रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित हो चुके हैं, जिसमें IIFA, जी सिने और स्‍टार डस्‍ट जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं। वह झलक दिखलाजा, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे शोज को जज भी कर चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH