Uttar Pradesh

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- भारत में मुसलामानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म हो

लखनऊ। उन्नाव से बीजेपी संसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में एक सभी को सम्बोधित करते हुए ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल मचना तय है। साक्षी महाराज ने कहा है कि पाकिस्तान से अधिक मुसलमान भारत में रहते हैं। ऐसे में उनका अल्पसंख्यक दर्जा खत्म कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की तुलना में भारत में मुस्लिम आबादी अधिक है, इसलिए मुसलमानों के अल्पसंख्यक दर्जे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। मुसलमानों को अब खुद को हिंदुओं का छोटा भाई-बहन समझना चाहिए और देश में उनके साथ रहना चाहिए।”

देश की बढ़ती जनसंख्या पर बोलते हुए साक्षी ने कहा, “जल्द ही बढ़ती जनसंख्या की जांच के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा। जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे, उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया जाएगा।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH