Uttar Pradesh

फूडमैन विशाल सिंह को कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ‘अटल सेवा पदक’ सम्मान से नवाज़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कोविड-19 महामारी में 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए अपने कैम्प कार्यालय पर दिनांक 22.12.2020 को फूडमैन विशाल सिंह को ‘अटल सेवा पदक’ सम्मानित किया।

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से फूडमैन विशाल सिंह विगत 14 वर्षों से लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ प्रतिवर्ष उन्हे ठण्ड से बचाने हेतु रैन बसेरों का संचालन कर रहे हैं वह अत्यंत सराहनीय कार्य है।

कानून मंत्री ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि उन्होने अपनी आंखों से देखा है कि फूडमैन विशाल सिंह प्रत्येक क्षण जरूरतमंदों की सेवा हेतु उपस्थिति रहते हैं और सदैव उनके लिए चिंतित रहते हैं। फूडमैन विशाल सिंह जिस तरह से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निस्वार्थ भाव से निर्वहन कर रहे हैं, उससे प्रेरणा लेकर आज के युवाओं को समाज के हित के लिए कार्य करते रहना चाहिए।

इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने फूडमैन विशाल सिंह को ‘श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन’ में सदस्य मनोनीत किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH