NationalTop News

राम मंदिर के लिए चंदा इकठ्ठा करने निकली रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने की पत्थरबाज़ी, कई घायल

इंदौर। इंदौर के देपालपुर तहसील के चांदनखेड़ी में हिंदू संगठन की रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। यहां मंगलवार दोपहर संगठन द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने के लिए रैली निकाली जा रही थी। जिसके बाद बाइक से निकले लोगों का दूसरे समुदाय के कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसमें हिंदू संगठन की रैली पर पत्थरबाजी की गई।

बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी रैली पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद इंदौर डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी घटना स्थल पर भेजी गई। पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर घटना के बाद हिंदूवादी संगठन में रोष है। लोग तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH