Entertainment

आखिर दीपिका पादुकोण ने ट्विटर और इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट कीं अपनी सभी पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर और इंस्टाग्राम से अपने सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए हैं। अब उनके अकाउंट्स पर एक भी पोस्ट नहीं ह। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को खाली क्यों किया अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

वहीं उनके फैंस का कहना है कि उनका एकाउंट हैक किया गया था। हालांकि बाद में सबने देखा कि दीपिका ने खुद ही अपने डीपी (डिस्प्ले ईमेज) चेंज की है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दीपिका इस वक्त राजस्थान में अपने पति रणवीर सिंह संग छुट्टियां मना रही हैं। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दीपिका फिल्म ’83’ में नजर आने वाली हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। इसमें रणवीर को कपिल की भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा, वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH