City NewsUttar Pradesh

गांव में ही छिपा था बदायूं गैंगरेप-मर्डर का मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं| उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सत्यनारायण को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। सत्यनारायण पर पुलिस ने 50 हजार रु का इनाम घोषित किया हुआ था। हैरानी की बात ये है कि जिस सत्यनारायण की तलाश में पुलिस टीमें उत्तराखंड, बरेली, चंदौसी और कासगंज में दबिश देती रहीं वो घटना के बाद से ही उसी गाँव में छिपा रहा।

हालांकि बदायूं पुलिस ने घटना के बाद से ही पूरे उघैती इलाके की नाकेबंदी कर रखी थी। गुरुवार की रात करीब 10 बजे मेवली गांव के लोगों को एक महिला के घर में किसी व्यक्ति के छिपे होने की जानकारी मिली। गांव वालों ने जब घर में जाकर महिला से पूछा तो उसने मना कर दिया। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एडीजी की स्पेशल टीम भी गांव में पहुंच गई। एसएसपी बदायूं उघैती थाने की पुलिस भी वहां आ गई। इसी दौरान लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर पुजारी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शरण देने वाले युवक को भी पुलिस थाने लेकर आई है।

बता दें कि रविवार को उघैती क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका धर्मस्थल में पूजा करने गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने महिला के साथ गैंगरेप किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके, उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट्स में भी लोहे की रॉड से चोट पहुंचाई। जिसके बाद अधिक खून बाह जाने से महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद दो आरोपियों वेदराम व जसपाल को गिरफ्तार कर लिया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH