NationalOdd & WeirdTop News

दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मरे कौवों और बत्तख के नमूने पॉजिटिव

नई दिल्ली। देशभर में बर्ड फ्लू लगातार अपने पैर पसार रहा है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है।

दिल्ली के पशुपालन विभाग के अनुसार यहां मारे गए कौवों और बत्तखों के आठ नमूनों के परीक्षण के बाद एवियन फ्लू की पुष्टि की गई है। सारे सैंपल्स पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है।

बता दें कि रविवार को लाल किले में 14 कौवे मरे मिले थे। वहीं संजय झील में 4 बत्तखें मरी मिली हैं। सोमवार को भी संजय झील में 10 बत्तखें भी मरी मिली थीं। इसके अलावा शनिवार को मयूर विहार फेज-3 के सेंट्रल पार्क में भी 8 से 10 कौवे मरे मिले हैं।

एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट के अनुसार रविवार को लाल किले में 14 कौवे मरे मिले। इनकी सैंपलिंग करवा ली गई है। वहीं, संजय लेक में लगातार तीसरे दिन भी बत्तखों की मौत का सिलसिला जारी रहा। चार बत्तखें यहां रविवार को भी मरी पाईं गईं। इनकी भी सैंपलिंग हो गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH