City NewsUttar Pradesh

पिता ने डांटा तो घर से भाग गईं चार नाबालिग लड़कियां, मुंबई में इस हाल में मिलीं

इटावा| पुलिस को इटावा से लापता हुई चार लड़कियों का सुराग मिल गया है। चारों इस समय मुंबई में हैं। चार में 3 लड़कियां आपस में बहनें हैं। बताया जा रहा है इन लड़कियों को उनके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिसके बाद ये नाराज होकर घर से निकलीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।

पुलिस ने कहा, “सोमवार सुबह ये लड़कियां स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थीं और तब से ये गायब हैं। इनकी उम्र 13 से 18 साल के बीच में है। इनके परिवारों ने पुलिस ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुंबई में इनके लड़कियों के होने का पता लगा है और इटावा में इन लड़कियों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।”

इन चार लड़कियों में तीन आपस में बहनें हैं। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने कहा, “लड़कियों ने बताया है कि घर के किसी मसले पर इनकी अपने माता-पिता संग अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन्होंने अपना घर छोड़ा था।” उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के चलते पुलिस किसी तरह से मुंबई में इन लड़कियों के लोकेशन का पता लगाने में कामयाब हुई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH