City News

ये खास संदेश देकर कुशाग्र वर्मा ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ। कुशाग्र वर्मा-महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और इसी दिन देश विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना था।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते मुश्किल वर्ष रहा लेकिन इस वर्ष कोविड वैक्सीन के रूप में एक नई उम्मीद मिली है। इसके लिए हम वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हैं और कोरोना काल में तन मन से लगे स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टर्स को भी धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनौतियाँ अभी खतम नहीं हुई हैं इसलिए जरुरी है कि एहतियात बरती जाए। मास्क का प्रयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH