Sports

अब तक जितने भी विकेटकीपर बल्लेबाज देखे, उसमें धोनी नंबर-1: बेन डंक

अबुधाबी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में करोड़ों चाहने वाले हैं। इतना ही नहीं कई देशों के क्रिकेटर भी धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और खुद भी धोनी की तरह बनना चाहते हैं। अब आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन डंक ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ़ की है।

डंक ने कहा कि उन्होंने अब तक जितने भी विकेटकीपर बल्लेबाजों को देखा है, उसमें से धोनी नंबर-1 हैं। इतने वर्षों तक जिस तरह का खेल उन्होंने दिखाया वह बहुत ही कमाल था। उनके द्वारा किए गए कमाल, बनाए गए सारे रिकॉर्ड उनके बारे में सबकुछ खुद ही बता देते हैं।

उन्होंने कहा, “वो बहुत ही शांत थे ऐसे जैसे कि उनके नसों में बर्फ चलती हो, वो किसी भी मैच को ऐसे स्थान तक पहुंचाया करते थे जहां मैच को जीत पाना लगभग नामुमकिन होता था। वह ऐसे मौकों पर किसी भी तरह से मैच को जीत लेते थे। अगर मैं एमएस धौनी के 5 या 10 प्रतिशत के बराबर भी खेल पाता तो बहुत खुशी होती।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH