NationalTop News

मन की बात में बोले पीएम मोदी- दिल्ली में तिरंगे का अपमान देखकर दुःख हुआ

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से मन की बात की। ये साल 2021 की उनकी पहली मन की बात थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हुए तिरंगे के अपमान को लेकर दुख जताया। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की शानदार जीत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, कोरोना वैक्सीनेशन तक बहुत से मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही। इन सबके बीच दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी भी हुआ है। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले की ही बात है जब हम एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। उसके बाद लोहड़ी बनाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली | हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीकाकरण की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही, अब, हमारा टीकाकारण कार्यक्रम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है। पीएम ने कहा कि आप जानते हैं, और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े वैक्सीन प्रोग्राम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का टीकाकरण भी कर रहे हैं। सिर्फ 15 दिन में, भारत, अपने 30 लाख से ज्यादा, कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण कर चुका है, जबकि, अमेरिका जैसे समृद्ध देश को, इसी काम में, 118 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों मेड इन इंडिया वैक्सीन आज भारत की आत्मनिर्भरता का तो प्रतीक है ही भारत के, आत्मगौरव का भी प्रतिक है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH