City NewsUttar Pradesh

अमरोहा: सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी मारी गोली

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डायल-112 में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने थाने में तैनात महिला सिपाही के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। महिला सिपाही की जहां मौके पर ही मौत हो वहीं सिपाही मनोज कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार और मेघा चौधरी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। हालांकि इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मेघा ने मनोज से बात करना भी बंद कर दिया थी। इसी बात से नाराज होकर मनोज ने इस घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी किराये के एक ही मकान में साथ रहते हैं। दोनों 2018 बैच के सिपाही हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही मनोज कुमार ने पहले महिला सिपाही को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH