Entertainment

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन

नई दिल्ली। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 2 महीने पहले स्वामी ओम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ठीक होने के बाद वह बेहद कमजोर हो गए थे। स्वामी ओम के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। डीएनए की एक खबर के मुताबिक, उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे।

उनका इलाज एम्स में चल रहा था। स्वामी ओम का अंतिम अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर में किया जाएगा। स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH