Top NewsUttar Pradesh

रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, कोई हताहत नहीं

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा यूपी में हापुड़ रोड पर हुआ। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के काफिले में आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके बाद उसके पीछे चल रही चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।

बता दें कि आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी। प्रियंका के काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी मौजूद हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH