National

दिल्ली: 56 फीसदी लोगों में मिली कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी, हर्ड इम्युनिटी की ओर राजधानी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ गई है। दरअसल, मंगलवार को जारी किए ताजा सीरो सर्वे के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। पांचवें सर्वे के मुताबिक दिल्ली के 56.13 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ काम करने वाली एंटीबॉडी पाई गई है।

बता दें कि नया सर्वे 15 से 23 जनवरी के बीच किया गया था। इसमें सभी वार्डों से 28 हजार लोगों के सैंपल लिए गए थे। सर्वे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा एंटीबॉडी मिली।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 15 से 23 जनवरी तक किया गया यह सर्वे देश में सबसे बड़ा था। देश के कई राज्यों में सीरो सर्वे किया गया है, लेकिन कहीं भी 35 फीसदी से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी नहीं मिली है। इस बार सर्वे में सैंपल साइज बढ़ाया गया है। साथ ही सैंपल जमा करते समय सामाजिक आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है। सभी टेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज से कराए गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH