NationalTop News

कोरोना वायरस के केस भारत में लगातार हो रहे कम, 24 घंटे में 15,853 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलें लगातार कम होते जा रहे हैं। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 12,408 नए केस सामने आए। इसी के साथ भारत में कुल मामलों की संख्या 1,08,02,591 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 120 मरीजों की इस वायरस की वजह से जान चली गई।

ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15,853 लोगों ने इस वायरस को मात दी। बता दें कि अब देश में केवल 1,51,460 एक्टिव केस रह गए हैं।

अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 49,59,445 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है।

फिलहाल भारत में दो वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी मिली है। पहली वैक्सीन पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड के नाम से बना रही हैं वहीं दूसरी वैक्सीन भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique