NationalTop News

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- कृषि कानून किसानों के साथ देश के लिए भी घातक

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी घातक हैं। उन्होंने अन्नदाता के शांतिपूर्ण सत्याग्रह को देशहित में बताया।

राहुल ने ट्वीट किया, ”अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है। ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता और देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!”

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश का बजट और देश में आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। ट्विटर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक समाचार लेख शेयर किया, जिसमें कहा गया है, “केंद्रीय बजट 2021 के कारण मुद्रास्फीति के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH