NationalTop News

देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए कम, बीते 24 घंटे में आए इतने नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से कम कोरोना केस सामने आए हैं। बीते दिन 9309 नए मामले दर्ज किए गए और 87 लोगों की मौत हो गई।

वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 15,858 रही। इसी के साथ देश में कुल एक्टिव केस घटकर 1 लाख 35 हजार हो गए हैं। देश में टीकाकरण भी चल रहा है और अबतक 75 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीते दिन 4.87 लाख लोगों को वैक्सीन लगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 8 लाख 80 हजार हो गए हैं। कुल एक लाख 55 हजार 447 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ पांच लाख 89 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique