Nationalमुख्य समाचार

पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाई गईं किरण बेदी, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। किरण बेदी को मंगलवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन अब पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। किरण बेदी को 29 मई 2016 को पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। यहां कांग्रेस सरकार और किरण बेदी में लगातार टकराव चला आ रहा था। बेटे दिनों पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर एलजी किरण बेदी को वापस बुलाने का अनुरोध भी किया था।

उधर, पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘उन सभी का शुक्रिया, जो पुडुच्चेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरी यात्रा के हिस्सा थे। पुडुच्चेरी के लोगों और सरकारी अधिकारियों का शुक्रिया।

एक पत्र ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘पुडुच्चेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरे अनुभव के लिए मैं भारत सरकार की आभारी रहूंगी। मैं उन सब का भी आभार जताती हूं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान राजनिवास टीम ने पूरी लगन से जनहित के लिए काम किया है। पुडुच्चेरी का बहुत उज्ज्वल भविष्य है। यह अब लोगों के हाथ में है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH