City NewsRegional

वो कहती रही भैया रेप कर लो लेकिन जिन्दा छोड़ दो, दरिंदे ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने रेप के बाद 24 साल की लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। युवती अब 6 महीने तक बेड पर रहने को मजबूर है।

लड़की की मां ने बताया कि लड़की इवनिंग वॉक के लिए निकली थी तभी एक लड़के ने अंधेरा देख उनकी बेटी को धक्का देकर सड़के से नीचे गिरा दिया और बलात्कार की कोशिश में उसके साथ खूब मारपीट की। मां ने बताया कि रेप करने की कोशिश में लड़के ने लड़की को इतना पीटा कि उसकी कमर टूट गई।

लड़की की मां ने बताया कि लड़की को इतना मारा गया था कि उसे लगा कि आरोपी उसे पीट-पीट पर मार डालेगा। इसलिए लड़की ने आरोपी से कहा कि उसे जो कर न है कर ले, पर उसे मारे नहीं।

लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ कर आए, लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया। लड़की को अस्पताल लाया गया जहां मालूम चला कि उसके सिर, गले और पीठ पर चोटे थी। लड़की को लगभग 10 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में रॉड लगाई गई है। जिसकी वजह से वह छह महीने तक बिस्तर पर रहने को मजबूर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH