RegionalSpiritual

कोरोना महामारी के खिलाफ दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी में हुआ पंच कुण्डीय महायज्ञ

लखनऊ। समाज में फैली बुराई और कोरोना महामारी के खिलाफ आज दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी में पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। यह महायज्ञ गायत्री परिवार के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार हरिद्वार की लखनऊ शाखा के संतों ने मां गायत्री के वेद मंत्रों का जाप करते हुए पांच कुंडों में विशाल महायज्ञ कराया। कालोनी के सभी सभ्रांत नागरिकों ने महायज्ञ में समाज मे फैली बुराई एवम देश हित और समाज हित के कल्याण हेतु कोरोना महामारी के खिलाफ वेद मंत्रों का जाप करते हुए हवन किया।

हवन सामग्री और देशी घी की खुशबू एवम मंत्रोचार से आज दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी गूंज उठी। इस महायज्ञ में अपने परिजनों के साथ पुरुषों और महिलाओं ने आहूति दी। महायज्ञ सम्पन्न कराने वाले गायत्री परिवार के संतों ने बताया कि यज्ञ करने की परम्परा बहुत प्राचीन है। यज्ञ से राक्षसी प्रवित्ति का विनाश होता है। आत्मा के साथ साथ मन का शुद्धिकरण होता है।

गायत्री परिवार का मानना है कि हर व्यक्ति को अपने परिवार के कल्याण के साथ साथ समाज की कुरीतियों के खिलाफ प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। कोरोना जैसी महामारी से विजय पाने में भारत के हर हर नागरिक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इसी कारण जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। पंचकुंडीय महायज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का प्रसाद सभी सभ्रांत नागरिकों ने ग्रहण किया ।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH