City NewsRegional

दिल्ली: चेन लूट के दौरान महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चेन स्नेचर्स ने चेन लूट के दौरान एक महिला को चाक़ू मार दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर का है। यहां सिमरन कौर नाम की महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सिमरन ने विरोध किया और उस शख्स को पकड़ लिया।

जब वह नीचे गिरा तो उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया।
सिमरन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH