City NewsTop NewsUttar Pradesh

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतक किसान अमरीष शर्मा ने साल 2018 में आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी करीब 1 महीने तक जेल में बंद था। जेल से बाहर आने के बाद से ही वह बदले की आग में जल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अमरीष अपने खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली अमरीश शर्मा को लग गई।

सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। आनन-फानन में परिजन अमरीष को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पुत्री ने थाने में दर्ज कराई जिसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाई करते हुए एक नामजद हत्यारोपी ललित शर्मा पुत्र सन्तोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH