InternationalTop News

बीच पर टहल रही थी महिला, अचानक मिला ‘कीमती पत्थर’, बनी करोड़पति

नई दिल्ली। थाईलैंड की रहने वाली एक महिला समुद्र के किराने टहलने के दौरान अचानक से करोड़पति बन गई। चौंक गए न? दरअसल, जब वो अपने घर के नजदीक बीच पर वॉक कर रही थी तो उस दौरान उसके पैर से एक पत्थर का टुकड़ा टकराया।

जब महिला ने उस टुकड़े उठाया तो देखा कि वह व्हेल की उल्टी है। इस उल्टी की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। व्हेल की उल्टी से करोड़पति बनी महिला का नाम सिरीपॉर्न निमरीन है। निमरीन का घर सुमुद्र के किनारे पर बना हुआ है।

वह अक्सर अपने घर के बाहर बीच पर टहला करती थी। निमरीन ने बताया कि उसे जब करीब दो करोड़ का खजाना मिला था तब उसे भी भरोसा नहीं हुआ था। बता दें कि पहली नजर में वेल की उल्टी को पहचान सकना मुश्किल होता है।

ये एक चट्टान की तरह से नजर आती है। हालांकि इसकी कीमत बेहद ज्यादा होती है जिसकी वजह से इसे तैरता सोना कहा जाता है। दुनिया के कई हिस्सों में इसकी तस्करी भी की जाती है। भारत में भी वेल की उल्टी की कीमत करोड़ों में है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique