SpiritualTop NewsUttar Pradesh

भगवान राम की परम्परा के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वैश्विक मंच पर हो स्थापित: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण विश्व महाकोश (ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण) की कर्टेन रेजर पुस्तक का विमोचन किया। सीएम योगी ने इस मौके पर एक कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया।

सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम की परम्परा के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाना चाहिए। इस कार्य में सभी भाषाओं, लोक परम्पराओं, लोककथाओं में भगवान श्रीराम के संबंध में उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए।

सीएम योगी ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम व रामायण के संबंध में जनसामान्य व संग्रहालयों आदि में उपलब्ध पांडुलिपियों में संग्रहित कर डिजिटल फॉर्म में लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह प्रयास स्थानीय व राज्य स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी किए जाने की आवश्यकता है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH