Entertainment

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को हुआ कोरोना, घर में हुए क्वारंटीन

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी मां नीतू कपूर ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल रणबीर अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। इससे पहले चाचा रणधीर कपूर ने बताया था कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है लेकिन कोरोना को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आप सभी के चिंताओं और मंगलकामनाओं के लिए शुक्रिया! रणबीर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो दवाइयां ले रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं। वो घर पर ही क्वारंटाइन हैं और सभी जरुरी एहतियात बरत रहे हैं।’

बता दें कि इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वरुण धवन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट में अहम रोल में नजर आएंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH