RegionalTop NewsUttarakhand

मदन कौशिक बने उत्तराखंड के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। उत्‍तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। माना जा रहा है कि ये बड़े बदलाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किए गए हैं।

शुक्रवार को बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर हरिद्वार मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने हाईकमान का अभार जताया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर मा. प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं गृह मंत्री जी का आभार। 2022 मे पुनः उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने हेतु संकल्पित।

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में वह शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उनके नाम पर मुहर लगी है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique