RegionalTop News

महाराष्ट्र में फिर से पांव पसारने लगा कोरोना, अब अकोला में लगा लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर से गहराने लगा है। तेजी से बढ़ते मामले पर काबू पाने के लिए अब नागपुर के बाद अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

संक्रमण की रफ्तार तेज होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique