InternationalTop News

अब श्रीलंका में बुर्का नहीं पहन पाएंगी मुस्लिम महिलाएं, सरकार ने लगाया बैन

कोलंबो। श्रीलंकाई सरकार ने देश में महिलाओं के बुर्का पहनने पर बैन लगा दिया है। श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने एक कहा कि उन्होंने देश में सुरक्षा हालात को मजबूत करने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। बुर्का पहनने से व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखता, जिससे आतंकी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि बुर्के पर बैन के प्रस्ताव पर उन्होंने साइन कर दिए हैं और अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेजा जाएगा। सरथ वेरासेकेरा ने कहा,’हमारे देश में पहले मुस्लिम लड़कियां बुर्का नहीं पहनती थी। बाद में तबलीगी जमात वालों का देश में प्रभाव बढ़ा और लड़कियों में इसे पहनने का चलन शुरू हो गया। यह समाज में मजहबी कट्टरपन बढ़ने का एक संकेत है। हम इसे सहन नहीं करेंगे और निश्चित रूप से इस पर प्रतिबंध लगाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH