HealthNationalTop News

कोरोनाः देश में बढ़ी वायरस की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस देश में एक बार फिर तेजी पांव पसारता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में बड़ी संख्या में नए मरीज पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 39 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है। इस साल का यह एक दिन में मिला सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ देश में कुल स्क्रीय मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 71 हजार 282 हो गई है।

वहीं कुल मरीजों की संख्या अब 1 करोड़ 15 लाख 14 हजार 311 हो गई है, जिसमें से 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोगों की तबीयत ठीक हो चुकी है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर 20 हजार 654 लोग ठीक हुए हैं।

अब तक 1 लाख 59 हजार 370 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज हो गई है। अब तक 3 करोड़ 93 लाख 39 हजार 817 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique