City NewsOdd & WeirdRegional

तीन फ़ीट के अजीम को जल्द मिल सकती है दुल्हन, गाजियाबाद से आया रिश्ता

लखनऊ। लगता है तीन फीट के अजीम मंसूरी को जल्द ही दुल्हन मिल जाएगी। उसकी शादी के लिए गाजियाबाद के एक परिवार ने अपनी बेटी के साथ रिश्ते का प्रस्ताव भेजा है। जिस लड़की के साथ रिश्ते का प्रस्ताव है, उसका नाम रहना है। उम्र 25 साल और कद करीब ढाई फीट है। अजीम के परिजन इस रिश्ते को लेकर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।

रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। इसमें वो शादी की गुहार लगा रहे हैं। रेहाना के पिता इकबाल भी बेटी की शादी करना चाहते थे, मगर लंबाई के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।

रेहाना के परिजनों ने अजीम को बिचौलिए के जरिये रिश्ता भेजा है और बड़ी ही बेसब्री से वो अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इन्तजार कर रहे हैं। वहीं रेहाना भी घर के तमाम कामकाज करती हैं और सिलाई का कोर्स भी किया हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH