NationalTop News

देशभर में फिर कोहराम मचाने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटों में आए 46 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर लोगों को डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 46,951 मामले सामने आए है। अब तक 21,180 लोग डिस्चार्ज हुए और 212 लोगों की मृत्यु हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले: 1,16,46,081 हो गई है। कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 1,11,51,468 है. जबकि, सक्रिय मामले 3,34,646 हैं।

वहीं, महाराष्ट्र 30,535 मामलों के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके बाद पंजाब 2,644, केरल 875, कर्नाटक 1,715 और गुजरात 1,580 है। पिछले हफ्ते, सरकार ने कहा था कि देश में 60 प्रतिशत मामलों में महाराष्ट्र का योगदान है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत वाले शीर्ष पांच राज्य – महाराष्ट्र – 99, पंजाब – 44, केरल- 13, छत्तीसगढ़ – 10 और तमिलनाडु- 9 हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH