RegionalSportsTop News

सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, 27 मार्च को पाए गए कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती एडमिट कराया गया है। हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तेंदुलकर ने खुद इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे।

सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।’

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई दी। बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique