NationalRegionalTop News

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका ने अपनी असम यात्रा को रद्द कर खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो में प्रियंका कहती हुई दिख रही हैं- ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है, मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा, ‘मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’ गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम में प्रचार करने वाली थीं, जबकि कल वो तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique