RegionalTop News

देश में कोरोना की स्पीड बढ़ी, कई शहरों में आज से लगेगा साप्ताहिक लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार तेज होने के बाद अब एक बार फिर राज्य की सरकारों ने सख्तियां शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए देश के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है।

कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का रुख भी किया है। इसी बीच आज से देश के कई हिस्सों में सप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की शुरुआत हो रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्यों ने ये फैसला किया है।

कोरोना के ग्रॉफ में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर कंट्रोल पाने के लिए इस सप्ताह के अंत में अधिकतर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भी शिवराज सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर समेत हर शहरी इलाके में लॉकडाउन रहेगा।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique