NationalRegionalमुख्य समाचार

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आए कोरोना के 55 हजार से ज्यादा केस, 309 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्रव में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 55,411 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 53,005 लोग डिस्चार्ज हुए और 309 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 33,43,951 हो गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 5,36,682 है। अब तक कुल 27,48,153 लोग ठीक हो चुके हैं और कुल 57,638 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9,327 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,10,225 हो गई है। देशभर की बता करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1.53 लाख नए केस सामने आए हैं जबकि 6 महीने बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस आए थे। बीते दिन 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही रविवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है। वहीं कुल मौतों का आंकड़ा 1,69,275 हो गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH