EntertainmentTop News

साउथ फिल्मों के कॉमेडी किंग विवेक का निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर विवेक का शनिवार को तड़के सुबह निधन हो गया। वह 59 साल के थे। अपनी बेहतरीन कॉमेडी के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

बीते शुक्रवार को ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते चेन्नई के सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।

कहा जा रहा है कि विवेक को दिल की किसी नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में रखा हुआ था। बहुत कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। विवेक के निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक शोक की लहर छा गई है।

विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है। विवेक की बेहतरीन अदाकारी को देखते हुए भारत सरकार से उनको पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH