NationalRegionalTop News

महाराष्ट्र: विरार के कोविड अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 13 मरीजों की मौत

मुंबई। मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल केआईसीयू वार्ड में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।

घटना देर रात 3:30 बजे की है। यह अस्पताल पालघर जिले के वसई विरार म्युनिसिपल क्षेत्र में स्थित है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 लोग मौजूद थे। आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के कारण का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। अस्पताल के बाकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH