RegionalTop NewsUttar Pradesh

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अजीत सिंह के निधन पर जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश  विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा चौधरी साहब किसानों की भलाई के लिए सदैव संघर्षरत रहे।

उनके निधन से हुई राजनीतिक क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है। अजीत सिंह  प्रथम बार राज्यसभा एवं सात बार लोकसभा सांसद और कई बार केंद्रीय मंत्री रहे। यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति  संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना की है।

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन त्रिपाठी के निधन का समाचार जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके के निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों  को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique