RegionalTop NewsUttar Pradesh

दिवंगत भवानी सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हैदराबाद में वाई. सत्या कुमार,  स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल,  गोविंद नारायण शुक्ला,  संजय कुमार बांडी एवं श्रीनिवासुलु व देवेंद्र के साथ दिवंगत भवानी सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा कि भवानी सिंह की स्मृतियां सदा जीवंत रहेंगी। उन्होने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रभु पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें।

उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चैधरी जयपाल सिंह के निधन पर तथा वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique