NationalTop News

मिजोरम और तमिलनाडु में 10 मई से सम्पूर्ण लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। देश में हर दिन लाखों की संख्या में यह खतरनाक वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई राज्यों ने सख्तियां बढ़ाई लेकिन फिलहाल कोरोना के नए मामलों पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। इस संक्रमण के काबू पाने के लिए दो राज्यों ने पूर्ण लाकडाउन की घोषणा कर दी है।

मिजोरम और तमिलनाडु की सरकार ने इस महामारी से जंग जीतने के लिए राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। मिजोरम के चीफ सेक्रेटरी ललनुनमाविया चुआउंगो ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है।

मिजोरम में यह लॉकडाउन 10 मई से 7 दिनों के लिए लगाया है। वहीं तामिलनाडु में 14 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान दोपहर 12 बजे तक प्रोविजनल स्टोर के साथ ही सब्जी, मीट और मछली की दुकानें खोलने की इजाजत होगी।

सरकार की शराब की दुकानें भी लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी। रेस्टोरेंट्स से टेक अवे सेवा जारी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छूट होगी. इसके अलावा अन्य घर से काम कर सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH